
परिवहन निगम चलाएगा 220 इलेक्ट्रिक बसें
एक बार पूर्ण चार्ज होने पर लगभग 160 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश परविहन निगम 220 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना बना रहा है। 100 बसों को खरीदने की कार्यवाही की जा चुकी है। प्रथम चरण में यह बसें प्रयागराज‚गाजियाबाद और आगरा क्षेत्रों में संचालन होगा। इन बसों का संचालन लखनऊ से अयोध्या‚कानपुर‚नैमिषारयण्‚बाराबंकी आदि जिलों के लिए भी होगा। 120 और इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
परिवहन मंत्री के अनुसार यह बसें एक बार पूर्ण चार्ज होने पर लगभग 160 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी‚सभी बसें वातानुकूलित होंगी। साथ ही अरामदेय होने के साथ प्रदूषण भी नहीं होगा। खरीदी जाने वाली सभी इलेक्ट्रिक बसों में वीकली लोकेशन एंड ट्रैर्किग डिवाइस के साथ पैनिक बटन भी लगी होगी‚जिससे लोगों को बसों की वास्तविक लोकेशन की जानकारी के साथ महिलाओं को सुरक्षा भी मिलेगी। बसें रिवर्स कैमरा‚वाई–फाई व सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगी।



