शहर एवं राज्य

भारत–अमेरिका व्यापार समझौता किसान विरोधी : “हमारा खेत–हमारा अधिकार” के नारे के साथ भारतीय किसान यूनियन का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ | 12 फरवरी 2026 आज दिनांक 12 फरवरी 2026 को भारतीय किसान यूनियन, जनपद लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय आवाहन के अंतर्गत जिला अधिकारी लखनऊ कार्यालय पर भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में विशाल धरना–प्रदर्शन किया गया। “हमारा खेत–हमारा अधिकार” के गगनभेदी नारों के बीच किसानों ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।

धरना स्थल पर वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि प्रस्तावित भारत–अमेरिका व्यापार समझौता देश के करोड़ों किसानों के अस्तित्व पर सीधा हमला है। सस्ती विदेशी कृषि उपज के भारतीय बाजार में प्रवेश से स्थानीय किसान प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पाएगा और व्यापक स्तर पर आर्थिक तबाही का सामना करना पड़ेगा। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि—यह समझौता डेयरी सेक्टर पर सीधा आघात है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था खतरे में पड़ेगी। बीज एवं कृषि क्षेत्र में कॉरपोरेट नियंत्रण बढ़ेगा, जिससे किसान की स्वायत्तता समाप्त होगी। देश की कृषि आत्मनिर्भरता कमजोर होगी।

किसानों ने प्रशासन के माध्यम से केंद्र सरकार को स्पष्ट संदेश दिया कि यदि किसान विरोधी समझौते को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक, तेज एवं निर्णायक रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव गणेश शंकर वर्मा, जिला अध्यक्ष लखनऊ आलोक वर्मा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला, जिला महासचिव आशीष यादव, महिला जिला अध्यक्ष उर्मिला मौर्य, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद इमरान, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार, जिला प्रवक्ता अजय अनमोल, आकाश वर्मा, मोहम्मद वसीम उर्फ मुन्ना, जिला सचिव राम प्रकाश यादव, महिला महासचिव मोनिका यादव सहित विभिन्न तहसील एवं ब्लॉक पदाधिकारी एवं सैकड़ों किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button